MP में 88% विधायकों को उम्मीद, उन्हें ही मिलेगा टिकट
भोपाल. मध्यप्रदेश में करीब 95% विधायक एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरना चाहते हैं। 88% विधायकों को उम्मीद हैं कि पार्टी इस बार भी उनको ही चुनाव लड़ने का मौका देगी। ये इस बात से आश्वस्त दिखे कि टिकट तो उन्हें ही मिलेगा। इनमें 48% बीजेपी के, तो 50% कांग्रेस के विधायक शामिल हैं। दो विधायकों ने तो चुनाव लड़ने से मना कर दिया। 35 विधायकों ने इस बात के लिए हामी भरी कि पार्टी आदेश देगी तो वे लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार हैं। वहीं टिकट की उम्मीद पर 17 विधायकों ने कुछ हटकर जवाब दिए हैं। आगामी चुनाव को लेकर मौजूदा विधायकों से उनके मन की बात जानी। हमारी टीम ने विधायकों से 4 सवाल पूछे। विधायकों पर पहली बार किए गए इस सर्वे में 162 विधायकों ने हिस्सा लिया। इनमें 50% बीजेपी के, तो 48% कांग्रेस के विधायक शामिल हैं।

इन 2 विधायकों ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
1. टामलाल सहारे: कांग्रेस विधायक, कटंगी
बोले- मैं 77 साल का हो गया हूं, इसलिए चुनाव नहीं लड़ूंगा। अब कौन लड़ेगा ये पार्टी तय करेगी।
2. आरिफ अकील: कांग्रेस विधायक, भोपाल उत्तर
बोले- बीमारी की वजह से चुनाव नहीं लड़ना चाहता। पार्टी टिकट भी नहीं देगी। अपने बेटे आमिर अकील का नाम भेजा है। उसको चुनाव लड़वाना चाहता हूं।
इन 7 विधायकों ने नहीं दिए स्पष्ट जवाब
1. नागेंद्र सिंह: भाजपा विधायक, गुढ़
कहा- पार्टी के बड़े नेता जो कहेंगे, वही करूंगा। पार्टी कहेगी तो सांसदी लड़ूंगा।
2. प्रदीप पटेल: भाजपा विधायक, मऊगंज
कहा- पार्टी के बड़े नेता जो भी निर्णय लेंगे, हमें मंजूर है। पार्टी जो बोलेगी वही करेंगे।
3. केपी त्रिपाठी: भाजपा विधायक, सेमरिया
कहा- पार्टी का कार्यकर्ता हूं। बड़े नेताओं का निर्णय सर्वमान्य होगा।
4. विक्रम सिंह राणा: निर्दलीय विधायक, सुसनेर (अब भाजपा में शामिल हो गए)
कहा- कांग्रेस और बीजेपी दोनों सरकार के साथ काम करने का मौका मिला। दोनों मुख्यमंत्रियों से पूरा सहयोग मिला।
5. रमेश मेंदोला: भाजपा विधायक, इंदौर-2
कहा- मेरे क्षेत्र के लोगों को मेव मवाली कहते थे। अब यह इंदौर का सबसे विकसित क्षेत्र है। सांसदी का चुनाव लड़ने से साफ मना किया।
6. विजय चोरे: कांग्रेस विधायक, सौंसर
कहा- कमलनाथ जी का आदेश होगा तो चुनाव लडूंगा।
7. प्रवीण पाठक: कांग्रेस विधायक, ग्वालियर दक्षिण
कहा- जो जिम्मेदारी मिली उसे पूरी निष्ठा से निभाया।
