G20 के सफल आयोजन के पूरी दुनिया में बजा भारत का डंका

नई दिल्ली. भारत की जी20 की अध्यक्षता से कई ठोस परिणाम सुनिश्चित होने के बीच यहां 2 दिवसीय शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी की उनके निर्णायक नेतृत्व और वैश्विक दक्षिण की आवाज उठाने के लिये सराहना की। न्यूज एजेंसी के अनुसार विश्व नेताओं ने भी भारत के आतिथ्य की तारीफ की और सफल शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने के लिये प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की।
एक बैठक में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि भारत के नेतृत्व में हमने देखा है कि हम एक साथ आ सकते हैं। ऐसे समय में जब यह वास्तव में मायने रखता है। जब आप भारत मंडपम में घूमते हैं और इसमें डिस्पले देखते हैं तो हमे पता चलता है कि पीएम मोदी डिजीटल पहल और टैक्नोलॉजी क्या कर सकते हैं। इसके माध्यम से हमारे देशों के दूरदराज के कोनों में भी लोगों तक सेवायें पहुंचाई जा सकती है।
शिखर सम्मेलन के बीच जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने जी20 का नेतृत्व करने के लिये पीएम मोदी की सराहना की तो वहीं रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत की अध्यक्षता में रखी गयी नींव के आधार पर जी20 सहयोग को मजबूत करने का आव्हान किया। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप् एर्दोगन ने पीएम मोदी को उनके आतिथ्य के लिये धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि शिख्र सम्मेलन इस दुनिया के लिये आर्शीवाद साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *