मड रैली में रेसिंग के दौरान हादसा, स्पोर्ट्स कार की टक्कर से 10 फीट उछला नाबालिग

भोपाल. मड रैली चैंपियनशिप में एक नाबालिग लड़का स्पोर्ट्स कार की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद वह 10 फीट तक उछला। गंभीर हालत में उसे निजी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। लड़के की उम्र 15 से 17 साल बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में थाने में केस दर्ज नहीं किया गया है। न ही किसी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

टक्कर के बाद लड़का हवा में उछलकर दूर जा गिरा
भौंरी क्षेत्र में रविवार सुबह 10 बजे से टीम 3-C ने चैंपियनशिप की शुरुआत की। मड रैली में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसे देखने डेढ़ से 2 हजार लोग पहुंचे थे। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि टक्कर के बाद लड़का हवा में उछलकर दूर जा गिरा। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। शाम को वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

मड रैली में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

ये दिख रहा वीडियो में
वीडियो में दिख रहा है कि एक जीप तेजी से आ रही है। इसी दौरान ट्रैक के किनारे एक लड़का खड़ा है। जीप करीब आते ही वो कार की चपेट में आ जाता है। कार उसे टक्कर मारते हुए आगे बढ़ जाती है। टक्कर का पता तब चलता है, जब लड़का करीब 10 फीट तक ऊपर उछलता दिखता है। खजूरी थाना प्रभारी नीरज वर्मा के मुताबिक मड चैलेंज के दौरान हादसा हुआ है। एक बच्चे को चोट लगी है। उसे अस्पताल भिजवाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *