इंडोनेशिया में 7.0 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप

इंडोनेशिया. मंगलवार की सुबह बाली और लोम्बोक द्वीपों के उत्तर में समुद्र की गहराई में 7.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया है। भूकंप के तेज झटकों की वजह से लोग रिहायशी इतारतों से बाहर निकल आये। रॉयटर्स के अनुसार यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (EMSC) ने यह जानकारी दी है।
ईएमएससी ने कहा है कि भूकंप का केन्द्र इंडोनेशिया के मातरम से 203 किमी उत्तर में और पृथ्वी की सतह से 516 किमी नीचे बहुत गहराई पर था। वहीं इंडोनेशियाई और अमेरिकी भू-वैज्ञानिक एजेंसियों ने भूकंप की तीव्रता 7.1 आंकी है और सुनामी का कोई खतरा नहीं जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *