भारत की पाक को दो टूक-कश्मीर राग अलापने के बजाय अपने आंतरिक मामलों पर ध्यान दें पाकिस्तान

वाशिंगटन. भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। एक मामले पर चर्चा के बीच भारत ने पाकिस्तान से कड़े लहजे में कहा है िकवह कश्मीर मुद्दा उठाने और भारत के खिलाफ आरोप लगाने के बजाय अपने आंतरिक मामलों पर ध्यान केन्द्रित करें। भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन में काउंसलर आर मधुसूदन ने कहा है कि इस परिषद के वक्त का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिये मेरा सुझाव है कि संबंधित प्रतिनिधि मण्डल मेरे देश के खिलाफ तुच्छ आरोपों में शामिल होने के बजाय अपने आंतरिक मामलों को संबोधित करने और अपनी सीमाओं के अन्दर व्यवस्था बहाल करने पर ध्यान केन्द्रित करें।
मधुसूदन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अकाल और वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर खुली बहस के बीच एक पाकिस्तानी प्रतिनिधि द्वारा उठाये गये कश्मीर के मुद्दे का जवाब दे रहे थे। उन्होंने अपनी टिप्पणी में कहा है कि दुर्भाग्य से हमने देखा है कि खाद्य सुरक्षा के अहम विषयों से इस परिषद का ध्यान भटकाने के लिये एक प्रतिनिधि मण्डल ने फिर से इस मंच का दुरूपयोग किया है।
मधुसूदन ने इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि भारत की संप्रल्भुता और क्षेत्रीय अखण्डता पर समझौत नहीं किया जा सकता है। मधुसूदन ने उन लोगों के साथ बहस या बहस में शामिल होना अनावश्यक समझा, जो अपने गैर कानूनी लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिये आतंकवाद का सहारा लेते हैं। उन्होंने पाकिस्तान को सलाह दी है कि वह मेरे देश के खिलाफ तुच्छ आरोपों में शामिल होने के बजाय आंतरिक मामलों पर ध्यान दें औरे अपनी सीमाओं के भीतर की व्यवस्था बहाल करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *