मुरैना में कलेक्टर से नाराज डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने दिया इस्तीफा

मुरैना. कलेक्टर से नाराज डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा बताया गया है कि वह अपने तबादले से नाराज है। लेकिन जिले के बड़े अधिकारियों ने इससे मना किया। जानकारी के अनुसार डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने नौकरी छोडने के लिये अपर कलेक्टर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके इस्तीफ के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल है। इस्तीफा देने के बाद डिप्टी कलेक्टर ने पत्रकारों के आने से भी बच रही है।
डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी सबलगढ़ में पिछले 6 माह से एसडीएम पद पर तैनात थी। हाल ही में जिले को 4 नये डिप्टी कलेक्टर मिले और उसके बाद कलेक्टर अंकित अस्थाना ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए मेघा तिवारी को सबलगढ़ एसडीएम पद से हटाकर दिमनी विधानसभा में सहायक रिटर्निंग की जिम्मेदारी सौंपी थी। सबलगढ़ एसडीएम पद पर मेघा तिवारी की जगह डिप्टी कलेक्टर वीरेन्द्र कटारे को नियुक्त किया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि एसडीएम से हटाकर निर्वाचन के काम में लगाये जाने से नाराज मेघा तिवारी ने अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद के कार्यालय में जाकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया । अब इस्तीफ के बाद से ही डिप्टी कलेक्टर को वरिष्ठ अधिकारी समझाइश दे रहे हैं।

मेघा तिवारी से इस्तीफे की बात को लेकर एसडीएम सीबी प्रसाद ने सिरे से खारिज करते हुए कहा यह कहां से चर्चा चल रही है कि मेघा तिवारी ने इस्तीफा दिया। उन्होंने लम्बी छुट्टी मांगी थी। लेकिन चुनावी समय चल रहा है । इसलिये लम्बी छुट्टी नहीं दी जा सकती । इस्तीफे जैसी कोई बात नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *