पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतारा
ग्वालियर. डबरा के गिर्जारा थाना इलाके में ग्राम सेमरी में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की कुल्हाडी से काटकर हत्या कर दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पाये जाने पति ने यह खौफनाक कदम उठाया है।
घटनास्थल पर पत्नी महादेवी बघेल और प्रेमी धर्मेन्द्र जाट को कुल्हाड़ी से काटकर का पति मुरारी बघेल ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी राजेश चंदेल घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिये पहुंचे। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
