तुर्की अपने दोस्त पाकिस्तान के साथ मिलकर बना रहा है 5वीं पीढ़ी फायटर प्लेन, भारत भी है तैयार
तुर्की. भारत के दुश्मनों की तिकड़ी के रूप में जाने वाले तुर्की, पाकिस्तान और अजरबैजान मिलकर अब 5वीं पीढ़ी का फायटर प्लेन विकसित करने में जुटे हुए है। पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि तुर्की ने इस फायटर प्लेन का प्रोटोटाइप भी तैयार कर लिया है और यह साल 2024 के अंत तक ट्रायल के उड़ान भर सकता है। ऐसा बताया जिा रहा है कि यह विमान स्टील्थ तकनीक से लैस होगा और बना कोई संकेत छोड़े दुश्मन के इलाके में घुसकर कहर मचा सकेगा। तुर्की से आई यह खबर भारत के लिये भी चिंताजनक मानी जा रही है और भारतीय रक्षा विशेषज्ञ इस पर पैनी नजर रखे हुए है।
यह खूबी हैं इस फायटर प्लेन में
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्टील्थ तकनीक से लैस होने की वजह से इस विमान को रडार भी नहीं पकड़ सकेगा। यह विमान एआई तकनीक से लैस होगा और अपने टारगेट को देख खुद ही उसे लॉक कर मार गिरा सकेगा। इस वजह से आधुनिक हवाई युद्ध कौशल में यह विमान बेहद अहम साबित हो सकता है। पाकिस्तानी रक्षा सूत्रों के अनुसार तुर्की ने इस योजना में अपने सदाबहार मित्र पाकिस्तान और अजरबैजान को भी शामिल कर लिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस विमान के कुछ पार्ट पाकिस्तान में बनाये जायेंगे। जिससे तुर्की से वित्तीय भार कुछ कम हो जायेगा।
भारत के लिये बनी टेंशन
तीनों देशों की इस जुगलबंदी और 5वी पीढ़ी के विमान के विकास को भारत के लिये खतरनाक माना जा रहा है। भारत के पास फिलहाल सबसे अडवांस्ड विमान राफेल हैं। 4, 5 पीढ़ी का है। ऐसे में अगर तुर्की के माध्यम से पाकिस्तान को 5वीं पीटाी का कान विमान मिल जाता है। उसे भारत पर बढ़त मिल सकती है। तुर्की पहले ही पाकिस्तान के बेयरतार जैसा खतरनाक ड्रोन और दूसरे हथियार दे चुका है। ऐसे में नये विमान की साझेदारी भारत को और टेंशन दे सकती है।
