निरीक्षकों को एसपी ने शुभकामनांए देते हुए दी विदाई
ग्वालियर पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर जिले से स्थानान्तरित हुए 26 पुलिस निरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल की उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एएसपी ऋषिकेष मीणा, राजेश दंडोतिया, गजेन्द्र सिंह वर्धमान, जयराज कुबेर, सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया, रत्नेश सिंह तोमर, संदीप मालबीय, डीएसपी यातायात नरेश बाबू अन्नोटिया, रक्षित निरीक्षक सत्यप्रकाश मिश्रा तथा ग्वालियर जिले से स्थानान्तरित हुए निरीक्षकगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी रहें।
ग्वालियर जिले से स्थानान्तरित हुए निरीक्षकों के विदाई समारोह में एसपी ने स्थानान्तरित हुए सभी पुलिस अधिकारियों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे पुलिस अधिकारी हैं और सभी ने हमेशा टीम भावना के साथ अच्छे से अच्छा करने की लगातार कोशिश की हैं। एएसपी ऋषिकेष मीणा ने भी स्थानांतरित हुए निरीक्षकों की कार्यकुशलता को सराहा। विदाई समारोह में उपस्थित निरीक्षकों ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को भी साझा किया। विदाई समारोह के अंत में एसपी द्वारा सभी निरीक्षकगणों को नवीन पदस्थापना की बधाई देते हुए फूल माला पहनाकर विदाई दी।
