झूठी FIR की जांच और अधिवक्ताओं द्वारा दिये गये आवेदनों पर 3 दिन में कार्यवाही होगी-SP राजेश चंदेल

ग्वालियर. अधिवक्ताओं पर किये जा रहे हमले और दी जा रही जान से मारने की धमकी अधिवक्ताओं की जा रही झूठी एफआईआर के विरोध में 31 जुलाई को साधारण की सभा बैठक में 2 अगस्त को 1 बजे इंदरगंज चौराहा पर चक्काजाम करने का निर्णय लिया गया था उसी के तहत बुधवार की दोपहर बार एसोसियेशन के सचिव महेश गोयल के आव्हान पर चक्काजाम किया गया। चक्काजाम करीब 1 घंटे तक चला।
पीडि़त अधिवक्ता
एडवोकेट सोमवीर यादव के साथ की गयी लूट
एडवोकेट सुनील सोनी के कार्यालय में घुस कर लूट और जान से मारने की धमकी दी गयी।
एडवोकेट महेन्द्र राय के आवेदन पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की गयी।
एडवोकेट गोपाल सिंह के आवेदन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही की गयी।
एडवोकेट अंकित वशिष्ठ के साथ मारपीट की गयी और राजनैतिक दबाव के चलते झूठी एफआईआर दर्ज की गयी।
यह सभी अधिवक्ता के साथ पुलिस के दुव्यर्वहार और आवेदन पर कार्यवाही नहीं करने के विरोध लेकर अधिवक्ताओं में गहरा रोष था। इन्हीं मुद्दों को लेकर इन्दरगंज चौराहा पर चक्काजाम कर रहे थे।

साथी वकील पर मारपीट का मुक़दमा दर्ज होने से आक्रोशित हैं अभिभाषक
बता दें कि पिछले दिनों ग्वालियर के गोपाचल पर्वत पर वकील अंकित वशिष्ठ और गोपाचल पर्वत संचालक मंडल प्रमुख अजित वरैया के बीच विवाद हो गया था, अजित वरैया का आरोप था कि कुछ लोग रात को गोपाचल पर्वत क्षेत्र में जब तेज गाड़ियों से निकले तो उन्होंने उन्हें टोका तो अंकित वशिष्ठ ने कार में रखे डंडे से उनपर हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गए, उन्होंने पड़ाव थाने में इसके खिलाफ मामला दर्ज कराया।
1 हफ्ते पहले भी चौराहे पर लगाया था जाम
वकीलों ने इसका विरोध किया, 24 जुलाई को वकीलों ने जिला न्यायालय के बाहर इंदरगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि अजित वरैया और उसके साथियों ने हमारे साथी अंकित के साथ मारपीट की और उल्टा उसके खिलाफ ही पुलिस ने शिकायत दर्ज की, हम जब पुलिस थाने गए तो कोई सुनवाई नहीं हुई, हम ऐसे सीएसपी और टी आई के खिलाफ ज्ञापन दे रहे हैं।
पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लेने से आक्रोशित वकीलों के आज फिर किया प्रदर्शन और चक्काजाम
चूँकि ज्ञापन सीएसपी और टी आई के खिलाफ था तो इसे एडिशनल एसपी ने लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, वकीलों का कहना था कि पुलिस ने ना तो हमारी शिकायत ली और ना ही कोई एफ आई आर दर्ज की, पुलिस के रवैये से वकील आक्रोशित हो गए और बुधवार को एक बार फिर जिला न्यायालय के बाहर इंदरगंज चौराहे पर इकठ्ठा हो गए।
वकीलों की भीड़ को देख पब्लिक भी सहम गई, वकीलों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी, चक्काजाम कर दिया, लोगों को आने जाने में दिक्कत होने लगी तो वहां विवाद की स्थिति बनने लगी तो वरिष्ठ वकीलों ने मामले को सुलझाया, पुलिस ने पहले टी आई को ज्ञापन लेने भेज दिया फिर सीएसपी को भेजा लेकिन वकील एसपी को बुलाने पर अड़े रहे।
टीआई, सीएसपी सहित एसपी को हटाये जाने की मांग
जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पवन पाठक ने कहा कि पड़ाव थाना टी आई और सीएसपी विजय भदौरिया ने हमारी कोई बात नहीं सुनी इन्होने हमारे आवेदन लेने से ही इंकार कर दिया है, हम भी जनता हैं हमारे भी अधिकार है इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, पाठक ने कहा एसपी भी जनता की समस्या नहीं सुन रहे तो यहाँ के मंत्रियों से हम निवेदन करते हैं इन सबको यहाँ से हटवा दिया जाये।
एसपी ने दिया आश्वासन
अधिवक्ताओं की मांगों को लेकरएसपी से चर्चा करने के बाद एसपी राजेश चंदेल के आश्वासन दिये जाने के बाद उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ के सचिव महेश गोयल ने एसपी को ज्ञापन सौंपा । अधिवक्ताओं द्वारा किये जा रहे चक्काजाम से स्थानीय नागरिकों को तो परेशानी हुई है। अधिवक्ताओं के चक्काजाम की खबर एसपी राजेश चंदेल को लगी तो स्वयं उन्होंने चक्काजाम कर रहे अधिवक्ताओं के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि इन सभी मामलों में 3 दिन के अंदर उचित कार्यवाही की जायेगी और इस बात का ध्यान रखा जायेगा। पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं से अच्छा व्यवहार और आवेदन पर उचित कार्यवाही समय पर हो ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *