बीजेपी ने विजयवर्गीय को दी बड़ी जिम्मेदारी, शिवराज के गढ़ में भी संभालेंगे मोर्चा

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने मिशन 2023 के कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा सम्मेलनों की जिम्मेदारी दी है। विजयवर्गीय सभी विधानसभा क्षेत्रों में दौरा कर कार्यकर्ताओं के मन की बात जानेंगे। इस दौरान स्थानीय मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी।
नई जिम्मेदारी मिलते ही विजयवर्गीय का प्रदेश भर में दौरे शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय महासचिव सागर में विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद विदिशा जिले के सिरोंज में भी विधानसभा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वे कृषि उपज मंडी सागर में आयोजित विधानसभा सम्मेलन को करेंगे संबोधित और संभागीय बैठक में भाग में भी शामिल होंगे। इसके बाद विदिशा जिले के सिरोंज विधानसभा के सेमलखेड़ी में आयोजित विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

महिला नेताओं ने संभाला मोर्चा
इधर, बीजेपी ने प्रदेश की आधी आबादी यानी महिलाओं को साधने का काम भी शुरू कर दिया है। चुनावी साल में BJP का महिला मोर्चा मैदान में आ गया है। आज BJP का महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों के दौरे का दूसरा और आखिरी दिन है। पदाधिकारी सरकार की योजनाओं को महिलाओं के बीच में लेकर जाएगी। आज पदाधिकारी केंद्र और राज्य सरकार की ओर से वित्तीय सहायता प्राप्त सरकारी अस्पताल, स्कूल और कॉलेज में जाएंगी। इस दौरान एनजीओ, स्व-सहायता समूह और लाड़ली बहनों के साथ बैठक करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *