गोरक्षा दल का सदस्य 2 लोगों का जिन्दा जलाने का है आरोपी, कौन है मोनू मानेसर मेवात हिंसा में आया नाम

गुरूग्राम. हरियाणा के मेवाल और नूंह इलाके में महज मोनू मानेसर के एक वीडियो और उसकी मौजूदगी की अफवाह के चलते 2 समुदायों के बीच जबरदस्त बवाल हुआ। दोनों ओर से जमकर पत्थर चले और कई गाडि़यों मे ंतोड़फोड़ और आगजनी की गयी है। नूंह हिंसा में 2 होमगाडर््स और 3 नागरिकों की मौत हो गयी। 10 से अधिक जख्मी हुए पुलिसकर्मी । सोहना में भी आगजनी हुई। हिंसा भड़कने का कारण भिवानी कांड का आरोपी मोनू मानेसर को बताया जा रहा है। उसके मेवात जाने की खबर ने माहौल को गर्मा दिया था। इलाके के लोगों ने मोनू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। अब हिंसा की यह सारी कहानी उसी मोनू मानसेर के इर्द गिर्द घूम रही है।
मोनू मानेसर कौन है
मोनू मानेसर का पूरा नाम मोहित यादव है। वह मानेसर का रहने वाला है। यही कारण है िकवह अपने नाम में मानेसर लगाता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसका एक छोटा भाई और एक बहन है। मोनू मानेसर शादी शुदा है। उसके 2 बच्चे भी हैं वह पिछले 10-12 वर्षो से बजरंग दल से जुड़ा है। पिछले कुछ वर्षो से गो तस्करों से मुठभेड़ के मामलों में शामिल पाया गया। शातिर मोनू पर एक युवक को गोली मारने का भी आरोप लग चुका है। इस मामले में वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। मोनू काउ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स का सदस्य भी बताया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *