रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, छुट्टी के लिए नहीं करनी पड़ेगी बाबू की ‘जी हुजूरी’
नई दिल्ली. रेलवे कर्मचारियों को अब अपनी छुट्टी के लिए बाबू की जी हुजूरी नहीं करनी पड़ेगी और न ही ऑफिसों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दे दी है। अब 1 अगस्त से रेल कर्मचारी घर बैठे अपने कार्यकाल में ली गईं छुट्टी और उनका हिसाब खुद रख पाएंगे। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेण्ट सिस्टम) को अपग्रेड कर दिया है। इसके साथ ही पूरे भारतीय रेल में लीव मॉड्यूल लागू हो गया है। झांसी मंडल में लगभग 15 हजार कर्मचारी कार्यरत है। इन कर्मियों को अपग्रेड रखने के लिए रेलवे ने विभागीय प्रक्रिया में बदलाव करते हुए ई-ऑफिस के साथ ’ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेण्ट सिस्टम’ लागू कर दिया है। अब सभी विभागीय कार्य या पत्राचार कर्मी ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन से करने लगे हैं।
झांसी जाना पड़ता था
ग्वालियर के अधिकांश कर्मचारियों को अपने ऑफिस का हिसाब के लिए अक्सर झांसी ही जाना पड़ा था, लेकिन अब इस नई व्यवस्था के चलते कर्मचारियों को काफी फायदा हो जाएगा। वहीं छोटी- छोटी समस्याओं के लिए झांसी के भी चक्कर लगाने से बचा जा सकेगा। मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल का कहना है कि रेलवे कर्मचारी अब अपनी छुट्टी आदि का हिसाब किताब खुद रख सकेगा। रेलवे बोर्ड ने इस समस्या सें बड़ी राहत मिल जाएगी। ’कर्मचारी मोबाइल अपनी जानकारी रख सकेगा।
