RSS कार्यालय पहुंचे सिंधिया वरिष्ठ प्रचारक पराड़कर से की मुलाकात
ग्वालियर -केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने गृहनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)कार्यालय पहुंचकर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संग्ठनमंत्री व वरिष्ठ प्रचारक श्रीधर पराड़कर से भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच बंद कमरे में लगभग आधा घंटे तक चर्चा हुई, श्री पराड़कर ने सिंधिया को स्व लिखित तीन पुस्तकें भेंट की।
श्री सिंधिया अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नई सड़क स्थित कार्यालय राष्ट्रोथन न्यास भवन पहुंचे। यहां उन्होंने संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रीधर पराड़कर से मुलाकात की। इस दौरान हुई चर्चा में आगामी समय में आयोजित किए जाने वाले द्वितीय उदभव अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन के बारे में बातचीत की गई।
