इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन में हर रोज 80% सीटें खाली

भोपाल. इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को एक महीना पूरा हो गया है। लोगों को ट्रेन की सुविधाएं तो पसंद आईं, लेकिन महंगे टिकट ने यात्रियों को इससे दूर कर दिया है। आंकड़ा देखें तो 530 पैसेंजर्स (एग्जीक्यूटिव+चेयर कार) में रोजाना औसतन 113 यात्री ही सफर कर रहे हैं। यानी रोजाना 20% सीटों के साथ ही वंदे भारत इंदौर से भोपाल तक दौड़ रही है। एग्जीक्यूटिव चेयरकार का कोच तो 25 जुलाई को पूरी तरह खाली ही ले जाना पड़ा।

एक बार फिर ट्रेन का सफर कर यात्रियों से ही इसकी वजह जानी। साथ ही यह भी समझा कि उन्हें क्या अच्छा लग रहा है और ट्रेन की कौन सी बात ठीक नहीं है। ट्रेन का किराया ज्यादा होने से वन टाइम के लिए ट्रेन में सफर कर सकते हैं, लेकिन महीने में ज्यादा दिन सफर करने वालों के लिए इसे अफोर्ड करना थोड़ा महंगा है। इनके अलावा छोड़ने आने वालों के ट्रेन के गेट लगने से पहले नीचे नहीं उतर पाने के किस्से हर तीसरे से चौथे दिन हो रहे हैं।

यात्रियों ने सुझाव दिया है कि किराया 500 से 600 रुपए विदआउट फूड भी हो जाए तो सफर करने वालों की संख्या बढ़ जाएगी। यह ट्रेन इंदौर से सुबह 6.30 बजे से चलती है और उज्जैन होते हुए भोपाल में सुबह 9.35 बजे से 10 से 15 मिनट पहले ही पहुंचा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *