अमित शाह का भोपाल दौरा,बीजेपी दफ्तर में ले रहे बैठक

भोपाल. मध्यप्रदेश में बीजेपी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। इसी के तहत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार शाम भोपाल पहुंचे। यहां वे प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पार्टी के सीनियर लीडर्स और पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाह इस बैठक में एमपी में बीजेपी का चुनावी रोडमैप तय करेंगे। शाह 15 दिन में दूसरी बार भोपाल आए हैं। बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, महामंत्री बीएस संतोष और मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत पार्टी के सीनियर नेता मौजूद हैं।

भोपाल एयरपोर्ट पर सीएम शिवराज सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया। - Dainik Bhaskar

इलेक्शन मैनेजमेंट के लिए जारी होंगी समितियों की लिस्ट
मध्यप्रदेश में भाजपा जिन समितियों का गठन करने जा रही है, उनमें प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस काम के लिए सात नेताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है। बीजेपी संगठन द्वारा बनाई जा रही समितियों की सूची 27 जुलाई को जारी हो सकती है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी दफ्तर पहुंचे। यहां वे पार्टी के सीनियर लीडर्स और पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति को लेकर बैठक कर रहे हैं।

इन समितियों का हो रहा गठन
केंद्रीय नेतृत्व के प्रवास कार्यक्रम
विशेष संपर्क अभियान
घर-घर झंडा
कमल दीपावली
प्रचार प्रसार
विधानसभा फीडबैक
वाहन सत्कार
मीडिया, मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया
कॉल सेंटर
चुनाव आयोग
हर प्रत्याशी पूर्व विधानसभा तक नामांकन भरने के लिए जरूरी निर्देश सहायता उपलब्ध कराने वाली समिति
प्रदेश कार्यालय में निर्वाचन संबंधी शिकायतों कंट्रोल रूम के इंचार्ज
माइक्रो मैनेजमेंट कार्यालय संबंधी समिति
मतदान अभियान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *