साइबर क्राइम विंग ने इंस्टाग्राम पर स्कूली छात्रा की फर्जी आईडी बनाने वाले नाबालिग अपचारी को किया ट्रेस
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को आवेदक प्रदीप ;परिवर्तित नामद्ध ने एक शिकायती आवेदन पत्र दिया थाए जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी 15 वर्षीय बेटी के निजी फोटो को अपलोड करके अपशब्द लिख रहा तथा उन्हें व उनके रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम कर रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु अति0 पुलिस अधीक्षक ;मध्यध्यातायातद्ध श्री ऋषिकेश मीणा को क्राइम ब्रांच की साइबर क्राइम टीम से उक्त शिकायत पर कार्यवाही करवाने हेतु निर्देशित किया।
जाँच के क्रम में आवेदन पत्र में उल्लेखित फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के संबंध में ईमेल के माध्यम से मेटा कंपनी से तकनीकी जानकारी प्राप्त की गई। तकनीकी जानकारी के विश्लेषण के पश्चात आरोपी को ट्रेस किया गया जो नावालिग अपचारीए छात्रा के साथ स्कूल में पढ़ने वाला सहपाठी निकला। जिसने पूछताछ में घटना कारित करना स्वीकार किया एवं घटना कारित करने की वजह छात्रा के द्वारा इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किये जाने से अपमानित होकर फर्जी आइडी बनाकर उसे बदनाम करना बताया।
आमजन के लिए सूचना. अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए दिये जाने वाले फोन एवं अन्य गैजेट्स का समय समय पर परीक्षण करते रहें एवं अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी व्यक्ति के साथ यदि ऐसी घटना होती है तो वह अपने नजदीकी पुलिस थाने अथवा सायबर क्राइम विंग में रिपोर्ट करे।
