जिला जज पीसी गुप्ता और एएसपी ऋषिकेश मीणा द्वारा कारों के दस्तावेज के अभाव में की गयी चालानी कार्यवाही

ग्वालियर. जिला जज पीसी गुप्ता और यातायात पुलिस के प्रभारी एएसपी ऋषिकेश मीणा के संयुक्त रूप से चैकिंग की गयी है। इस चैकिंग में भारी संख्या में कारों की चैकिंग की गयी इस चैकिंग में जिला न्यायालय के जेएमसी, मजिस्ट्रैट, डीएसपी यातायात श्री प्रजापति, यातायात सूबेदार अभिषेक रघुवंशी के देखरेख में कार चालकों द्वारा किये जा रहे यातायात नियमों के उल्लघन जिसमें सीट बैल्ट, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करना, कार में ब्लैक फिल्म, बीमा, ड्रायविंग लायसेंस, रजिस्ट्रेशन आदि को चैक किया गया है।
प्रतिदिन चलेगी कार्यवाही
जिला जज पीसी गुप्ता ने बताया कि आज कार्यवाही का पहला दिन है इसलिये जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें वाहन के दस्तावेज पूरे या हल्की कमी के होने पर समझाइश दे कर छोड़ा जा रहा है। आज की कार्यवाही फूलबाग चौराहा पर की जा रही है। आगे की कार्यवाही फूलबाग चौराहा नहीं बल्कि जगह -जगह बदल कर चैकिंग की कार्यवाही की जायेगी।
चालानी कार्यवाही के लिये लगाया न्यायालय
जिन कारों के दस्तावेज पूर्ण नहीं होने पर फूलबाग चौराहा की गांधी प्रतिमा के पास न्यायालय लगाया गया जहां पर चालानी कार्यवाही की गयी है। यह कार्यवाही शाम 4.30 बजे से  5.30 बजे तक चली है,  कार्यवाही भी लगातार जारी रहेगी। उसकी जगह को कार्यवाही होने तक गोपनीय रखा जायेगा। मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ऐसे 4 पहिया वाहन चालक जिनके पास पूर्ण दस्तावेज नही थे या गाड़ी में हूटर लगा हुआ था या काली फिल्म चढ़ी हुई थी उन वाहनों के खिलाफ तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन चालक जो शीट बेल्ट नही लगाए थे उन्हे भविष्य के लिये समझाइस दी गई। आज केवल 4 पहिया वाहनों की चेकिंग की गई है। आने वाले दिनों में मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान सभी प्रकार के वाहनों जिसमें 2 पहिया, 4 पहिया, स्कूल बस, ऑटो विक्रम आदि की चेकिंग की जाएगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की जाएगी। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों द्वारा बहाने भी बनाए गए लेकिन मजिस्ट्रेट चेकिंग को देखते हुए उन्होने चुपचाप जुर्माना भर दिया। यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ व सुगम बनाना है।
आज की उक्त कार्यवाही में जिला न्यायालय के JMC, मजिस्ट्रेट, DSP  यातायात बैजनाथ प्रजापति, TI पड़ाव प्रशांत यादव, TI सिरोल गजेन्द्र धाकड़, थाना प्रभारी यातायात पश्चिम सूबेदार अभिषेक रघुवंशी, थाना प्रभारी यातायात मध्य श्रीमती सोनम पाराशर, सूबेदार राधाबल्लभ गुर्जर तथा यातायात एवं पड़ाव व सिरोल थाने का पुलिस बल उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *