मणिपुर पर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर, लोकसभा स्पीकर बोले- सभी दलों से बातचीत के बाद बहस का वक्त तय करेंगे

नई दिल्ली. लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। जिसे लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने मंजूरी दे दी। दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। स्पीकर ने नियमों के तहत 50 से ज्यादा सांसदों के समर्थन के बाद कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का समय सभी दलों से बातचीत के बाद तय करेंगे। हालांकि विपक्ष नारेबाजी करते हुए PM मोदी की मौजूदगी की मांग करने लगे। इसके बाद लोकसभा 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। दोबारा कार्रवाई शुरू होने पर वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक पारित हुआ। हालांकि विपक्ष के हंगामे के चलते इसे गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद भवन में अपने चेंबर में I.N.D.I.A गठबंधन नेताओं के साथ बैठक की।कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद भवन में अपने चेंबर में I.N.D.I.A गठबंधन नेताओं के साथ बैठक की।

राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट
राज्यसभा में दोबारा कार्रवाई शुरू हुई। लेकिन विपक्षी सांसद लगातार वी वॉन्ट जस्टिस, PM मोदी जवाब दो के नारे लगाते रहे। बाद में इसे दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। दोपहर 2 बजे जब कार्रवाई शुरू हुई तो विपक्ष ने लगातार दूसरे दिन सदन से वॉकआउट कर दिया। हालांकि, सदन की कार्रवाई जारी है।

मानसून सत्र के दौरान संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करती नजर आईं।मानसून सत्र के दौरान संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करती नजर आईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *