मोदी सरकार के खिलाफ बुधवार का लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लायेगा इंडिया ने बुलाई अहम मीटिंग

नई दिल्ली. मणिपुर पर संसद में जारी हंगामे के बीच अब नये बने विपक्षी गठबंधन इंडिया के सदस्य मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। विपक्षी नेताओं का मानना है कि अविश्वास प्रस्ताव सरकार को मणिपुर पर लम्बी चर्चा के लिये मजबूर करेगा और इस बीच प्रधानमंत्री को जवाबदेह ठहराया जायेगा।
विपक्षी दलों के बीच इस मुद्दे पर आम सहमति बन गयी है और कम से कम से 50 सदस्यों के हस्ताक्षर लेने के लिये हस्ताक्षर अभियान पहले से ही चल रहा है। कांग्रेास नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि विपक्षी दल कल सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *