देश को मिलेगी नई 5 वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा, भोपाल में पीएम नरेन्द्र मोदी हरीझंडी दिखाकर रवाना करेंगे
नई दिल्ली. 27 जून यानी कि मंगलवार को भारतीय रेलवे देशवासियों को एक साथ 5 नये वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देने जा रहा है। इसी सिलसिले में पीएम नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह राजधानी भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे से 5 वंदे भारत ट्रेनों को सुबह 11 बजे के लगभग हरीझंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस बीच पीएम नरेन्द्र मोदी रानी कमलापति -जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को छोड़कर बाकी 4 ट्रेनों की वर्चुअली फ्लैग ऑफ करेंगे।
5 वंदे भारत ट्रेनों को पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी
पीएम नरेन्द्र मोदी मंगलवार को भोपाल से रानी कमलापति -जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इन्दौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांवस-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरू वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस हरी झंडी दिखायेंगे। मध्यप्रदेश को इस बार एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। वहीं, गोवा, बिहार और झारखंड को उनकी पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। इसके अलावा कर्नाटक को दूसरी वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है।
2 वंदे भारत एक्सप्रेस मध्यप्रदेश को
मध्यप्रदेश में रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल और जबलपुर को एक दूसरे कनेक्ट करेगी। यह राज्य के कई टूरिस्ट प्लेस से गुजरेगी। इनमें भेड़ाघाट, पंचमढ़ी और सतपुड़ा आदि शामिल है। वहीं खजुराहों-भोपाल-इन्दौर वंदे भारत ट्रेन राज्य के मालवा और बुन्देलखंड के इलाकों को भोपाल से जोड़ेगी। इस बीच यह ट्रेन महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो जैसे पर्यटन के अहम पर्यटन स्थानों से होकर गुजरेगी।
देश में चल रही हैं कुल 18 वंदे भारत ट्रेनें
1. नई दिल्ली – वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस: वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22435/22436 वंदे भारत एक्सप्रेस अपने 759 किलोमीटर की दूरी 8 घंटे में तय करती है.
2. हजरत निजामुद्दीन- रानी कमलापति स्टेशन वंदे भारत एक्सप्रेस: हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 20171/20172 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 702 किलोमीटर की दूरी साढे 7 घंटे में तय करती है.
3. चेन्नई -कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस: कोयंबटूर से चेन्नई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 20643/ 20644 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 497 किलोमीटर का सफर 5 घंटे 50 मिनट में पूरा करती है.
4. विशाखापत्तनम- सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस: विशाखापट्टनम से सिकंदराबाद के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 20833/ 20834 वंदे भारत एक्सप्रेस साढ़े 8 घंटे में 699 किलोमीटर का सफर तय करती है.
5. नई दिल्ली – अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस: नई दिल्ली से हिमाचल के अंब अंदौरा के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 22447/22448 वंदे भारत एक्सप्रेस 5 घंटे 15 मिनट में 437 किलोमीटर का सफर तय करती है.
6. मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस: मुंबई से गांधीनगर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 20901/ 20902 वंदे भारत एक्सप्रेस 520 किलोमीटर का अपना सफर 6 घंटे 20 मिनट में तय करती है.
7. अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस: अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 20977 / 20978 वंदे भारत एक्सप्रेस 428 किलोमीटर का सफर 5 घंटे 15 मिनट में तय करती है.
8. नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (जम्मू-कश्मीर) वंदे भारत एक्सप्रेस: मां वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22439/ 22440 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 655 किलोमीटर का सफर 8 घंटे में तय करती है.
9. तिरुपति- सिकंदराबाद: वंदे भारत एक्सप्रेस तिरुपति से सिकंदराबाद के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपना 661 किलोमीटर का सफर 8:30 घंटे में तय करती है.
10. बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस: बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली भिन्न संख्या 20825/20826 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 413 किलोमीटर का अपना सफर 5 घंटे 30 मिनट में तय करती है.
11. न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस: न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22301 / 22302 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 561 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे 30 मिनट में तय करती है.
12. सोलापुर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस: सोलापुर से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22226/22227 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 455 किलोमीटर का अपना सफर 6 घंटे 35 मिनट में तय करती है.
13. शिरडी- मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस: शिरडी से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22223/22224 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपना 343 किलोमीटर का सफर 5 घंटे 20 मिनट में तय करती है.
14. मैसूर- चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस: मैसूर से चेन्नई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 20607/ 20608 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 560 किलोमीटर का सफर 6:30 घंटे में तय करती है.
15. हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस: हावड़ा से पुरी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22895/22896 वंदे भारत एक्सप्रेस ढ़े 6 घंटे में 500 किलोमीटर की दूरी तय करती है.
16. तिरुवनंतपुरम- कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस: तिरुवनंतपुरम सेंट्रल के बीच चलने वाली कासरगोड कॉरिडोर बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 20634/ 20633 वंदे भारत एक्सप्रेस 586 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे में तय करती है.
17. न्यू जलपाईगुड़ी- गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस: न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22228/ 22227 वंदे भारत एक्सप्रेस 410 किलोमीटर की दूरी तय करती है.
18. दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस: दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 22457/22458 वंदे भारत एक्सप्रेस 314 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे 45 मिनट में तय करती है.
