राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके भारत का हिस्सा, पाक ने किया है गैरकानूनी कब्जा
जम्मू कश्मीर. देश में बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। इससे कहीं लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है तो कहीं बाढ़ जैसे हालात होने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सफल अमेरिका और मिस्र यात्रा से स्वदेश लौट आए हैं। अब वे मंगलवार को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे।
राजनाथ सिंह ने पीओके को बताया भारत का हिस्सा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को जम्मू में एक ‘सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीओके को भारत का हिस्सा बताया और कहा कि संसद में इसको लेकर प्रस्ताव पारित है। पाकिस्तान ने पीओके पर गैर-कानूनी कब्जा कर रखा है। रक्षा मंत्री ने आगे कहा, पूर्वोत्तर भारत में Insurgency की समस्या पर जहां हमने काबू पाया है, वहीं वामपंथी उग्रवाद पर भी नियंत्रण पाने में हमें सफलता हासिल हुई है। आज North East के बड़े हिस्से में AFSPA हटा लिया गया है। मुझे तो उस दिन का इंतजार है जब जम्मू और कश्मीर में भी Permanent Peace आएगी और यहां से भी AFSPA हटाने का मौका मिलेगा।
