CM शिवराज ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने की घोषणा की
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में 4% महंगाई भत्ते का अंतर है, अब इस अंतर को समाप्त करते हुए राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का हम फैसला कर रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह सीहोर के भैरूंदा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में शिरकत करने आए थे। यहां उन्होंने कर्मचारियों के लिए घोषणा की। सीएम ने कहा कि रोजगार सहायकों की भी अपेक्षाएं है, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही रोजगार सहायकों की पंचायत बुलाई जाएगी।
