टाइटन पनडुब्बी में सवार सभी 5 लोगों की मौत
नई दिल्ली. टाइटन पनडुब्बी OceanGate में सवार सभी 5 लोगों की दुःखद मौत हो गयी है। पनडुब्बी ऑपरेट करने वाली कम्पनी OceanGate ने इस बात की पुष्टि करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की है। पनडुब्बी में सवार सभी लोग डूबे हुए टाइटेनिक जहाज का मलबा देखने के लिये गहरे समुद्र में गये थे। जहां इनका संपर्क टूट गया था। 18 जून को OceanGate कंपनी की यह पनडुब्बी सफर पर निकली थी। लेकिन शुरूआती 2 घंटों में ही इससे संपर्क टूट गया था। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, सर्च टीम को टाइटैनिक जहांज के पास लापता पनडुब्बी का मलबा मिला है। US कोस्ट गार्ड के मुताबिक पनडुब्बी का मलबा मिलने के विशेषज्ञों की टीम जांच करने में जुट गयी है। ऐसा बताया जा रहा है कि पनडुब्बी के मलबे की तलाश एक कनाडाई जहाज में तैनात मानवरहित रोबोट ने की है।
टाइटन पडुब्बी OceanGate में सवार सभी 5 लोग जाने-माने अरबपति थे। इसमें OceanGate के सीईओ स्टॉकटन रक्ष, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद, हामिश हार्डिंग और पॉल-हैनरी नार्जियोलेट शामिल थे। 18 जून को अमेरिकी कंपनी ओशन गेट की यह पनडुब्बी टाइटैनिक का मलबा दिखाने के लिये अपने सफर पर निकली थी। टाइटैनिक का मलबे तक पहुंचने, वहां घूमने और फिर वापिस आने तक का टूर लगभग 8 घंटों का रहता है।
