कांग्रेस का धरना -शिवराज सरकार के विरोध में महापौर शोभा सिकरबार हजारों कार्यकर्त्ताओं के साथ धरना पर बैठी

ग्वालियर. फूलबाग चौराहा पर प्रदेश की राज्य सरकार ग्वालियर शहर के विकास रोड़ा बन रही है। जबकि सरकार को प्रदेश सें महंगाई, बेरोजगारी को कम करना चाहिये बस इसी मांग को लेकर शिवराज सरकार के रवैये के खिलाफ नगर की मुखिया महापौर शोभा सिकरबार हजारों कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ धरना पर बैठी थी उस समय कार्यकर्त्ताओं की महज 1 हजार के आसपास थी दोपहर होते -होते यह संख्या लगभग 5 हजार तक पहुंच गयी है।
फूलबाग चौराहा से यातायात निकलना बंद
मध्यप्रदेश की राज्य सरकार ग्वालियर के विकास विरोधी रवैये के खिलाफ महापौर शोभा सिकरबार धरना पर बैठी तो कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की भीड़ के बढ़ते ही पूरे चौराहे पर कार्यकर्त्ता सड़क पर बैठ गये तो यातायात निकलना बंद हो गया।
विधायक सतीश सिकरबार कार्यकर्त्ताओं को सड़क पर बिठा रहे थे
जब टैंट में जगह नहीं बची तो विधायक सतीश सिकरबार ने कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को सड़क पर बैठने का आग्रह किया है इसके बाद तो पूरी सड़क पर कांग्रेस कार्यकर्त्ता बैठ गये और यातायात बंद हो गया।

कांग्रेस महापौर डॉ शोभा सतीश सिकरवार ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित सरकार के इशारे पर मेयर इन काउन्सिल से पास प्रस्तावों को नगर निगम परिषद् तक में पहुँचने नहीं दिया जाता उसमें सरकार अड़ंगे लगा रही है, भाजपा की सरकार नहीं चाहती कि एक महिला महापौर अच्छा काम करे और शहर में विकास हो, इसलिए वे आज धरने पर हैं और जब तक जनता के साथ अन्याय होता रहेगा और वे सड़क पर उतरती रहेंगी।
महापौर डॉ शोभा सतीश सिकरवार ने कहा कि हमने जब चुनाव लड़ा था तब जनता से वादा किया था कि जल कर माफ़ करेंगे, गार्बेज शुल्क कम करेंगे, मैंने एमआईसी से इसे पास भी किया लेकिन भाजपा के लोग इसे नहीं चाहते इसलिए जनता की भलाई के काम में रोड़ा अटका रहे हैं।
महापौर के पति ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने कहा कि 57 साल बाद ग्वालियर में कांग्रेस की महापौर चुनी गई, इसलिए भाजपा की सरकार ग्वालियर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है , जो संकल्प एम्आईसी पास कर रही है उसे परिषद् से स्वीकृति नहीं मिल रही, शहर का विकास रुका हुआ है।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि व्यापारियों एवं आम जनता की मांग पर गार्बेज शुल्क को कम करने एवं बकाया जलकर माफ करने का प्रस्ताव एम.आई.सी ने कई महीनें पहले पास किये हैं, मगर नगर निगम अधिकारी जनहित से जुडे प्रस्तावों को परिषद में नहीं भेज रहे हैं। मेयर इन काॅउसिंल ने नगर निगम के दिवंगत महापौरों की प्रतिमायें लगाने का भी प्रस्ताव पास किया हैं, उसे भी लटका कर रखा गया हैं।
फुलबाग चौराहे पर आयोजित सांकेतिक धरने में शामिल कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ग्वालियर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, महापौर ने नगर निगम कर्मचारियों को छठवां-सातवां वेतनमान देने के लिये महापौर ने कई बार अधिकारियों से प्रस्ताव मांगा , मगर भाजपा सरकार के दबाब में प्रस्ताव नहीं दिया गया हैं। आद्योगिक ईकाईयों को सम्पतिकर के परिक्षेत्र तीन में शामिल करने एवं धार्मिक स्थलों पर सम्पतिकर टैक्स नहीं लगाये जाने का भी मेयर इन काॅउसिंल ने निर्णय लिया हैं, इस प्रस्ताव को रोक कर रखा गया है, इससे भाजपा की कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट होता है। लेकिन अब कांग्रेस चुप नहीं रहेगी जनता की भलाई के लिए सड़क पर आन्दोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *