जो बाइडेन के साथ पीएम मोदी करेंगे डिनर पर 6 बडी डील, भारत की बढ़ेगी रक्षा शक्ति

नई दिल्ली. पिछले हफ्ते अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन भारत आये थे। उन्होंने यहां अपने समकक्ष एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की है। लेकिन इससे भी अहम रही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई उनकी मुलाकात। यह बातचीत आज की तारीख से ठीक हफ्ते भर पहले हुई और इसलिये खास बन गयी। क्योंकि पीएम नरेन्द्र मोदी अमेरिका के राजकीय दौर पर रवाना होने वाले हैं। इस बीच होने वाले जिन रक्षा सौदों की चर्चा आजम है। उसके सूत्रधार जैक सुलिवन ही है।
पहला समझौता-भारत में जीई-414 जेट इंजन का उत्पादन
चीन का मुकाबला करने के लिये भारत को अपने लड़ाकू विमानों की तादाद तेजी से बढ़ाने की आवश्यकता है। इस समय तेजस मार्क-2 के लिये नये इंजन की आवश्यकता थी। पीएम नरेन्द्र मोदी के अमेरिकी दौरे में जीई-एफ414 इंजन का निर्माण भारत में होने पर मुहर लग जायेगी। इससे जेट इंजन भारत में बनने लगेगा। इसके लिये अमेरिका टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर सहमत हो गया है।
दूसरा समझौता-अमेरिकी प्रीडेटर ड्रोन भारत को ट्रांसफर
अमेरिका का बेहद खतरनाक ड्रोन 1200 किमी तक मार करने की क्षमता रखता है। तालिबान और आईएसआईएस के खिलाफ अमेरिका ने इस ड्रोन्स के जरिये अचूक हमले किये। भारत को अपनी लम्बी समुद्री सीमा और थल सीमा की निगरानी के लिये भी इस ड्रोन की खास आवश्यकता थी। लिहाजा रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका से इस खरीदारी को हरी झंडी दे दी है। वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे पर इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है।
तीसरा समझौता-स्ट्राइकर बख्तरबंद वाहन का साझा उत्पादन
दुनिया की सबसे ताकतवर बख्तरबंद गाडि़यां है। स्ट्राइकर बख्तरबंद वाहन, अपने मोबाइल गन सिस्टम के साथ, 105 एमएम की तोप और एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से लैस यह वाहन टैंकों को भी तबाह करने की ताकत रखता है। अमेरिका ने अपने सबसे शक्तिशाली स्ट्राइकर वाहन को भारत के साथ मिलकर बनाने का ऑफर दिया है।
चौथा समझौता-एम-777 लाइट होवित्जर अपग्रेड का ऑफर
भारत के पास इस समय एम-777 लाइट होवित्जर तोप हैं जो लद्दाख से लेकर अरूणाचल तक के पहाड़ी इलाकों में चीन का मुकाबला करने के लिये तैनात हैं। मोदी के अमेरिकी दौरे से पहले अमेरिका ने इसे अपग्रेड कर इसकी रेंज बढ़ाने का ऑफर दिया है। इससे इस तोप की मारक क्षमता बढ़ जायेगी।

पांचवां समझौता – अमेरिका के दूर तक मार करने वाले बम-मिसाइल का निर्माण
भारत चाहता है कि वो हवा से हवा में मार करने वाले अमेरिकी मिसाइल और लंबी रेंज वाले आर्टिलरी बम का निर्माण अपने देश में करे. मुमकिन है कि ये समझौता भी पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे पर होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *