Latestराज्यराष्ट्रीय

घाटी पर ट्रक के ब्रेक फेल, बच्ची की मौत, मां घायल

ग्वालियर. गोल पहाड़िया तिघरा रोड पर घाटी से उतरते समय एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। ट्रक लहराते हुए घाटी से नीचे एक मकान पर आकर पलट गया। हादसे में घर में सो रही मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। जिसमें 3 साल की मासूम की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे के लगभग हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद हालात को काबू में लिया है। पुलिस ने आसपास के मकान भी खाली करा लिए हैं। ट्रक घाटी पर अटका हुआ है और उसे क्रेन से उठाते समय कोई हादसा न हो जाए।

जेएएच में स्ट्रेचर पर मृत पड़ी मासूम पलक

ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो गए
शहर के जनकगंज गोल पहाड़िया स्थित तिघरा रोड निवासी उदल सिंह कुशवाह, पेश से मजदूर हैं। वह तिघरा रोड पर जयराम राठौर के मकान में किराए से रहते है। मंगलवार दोपहर 12 बजे तेज रफ्तार जा रहा ट्रक जब ढलान पर पहुंचा तो चालक का नियंत्रण से बाहर हो गया। ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो गए और घाटी के किनारे जयराम राठौर के मकान पर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से उदल सिंह की पत्नी प्रीती (27) और 3 वर्षीय बेटी पलक दब गई। घटना का पता चलते ही आस-पास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना देने के साथ ही बचाव कार्य जुट गए।

डॉक्टरों ने जांच के बाद पलक को मृत घोषित किया
बताया गया है कि जब हादसा हुआ तब मां के साथ बेअी पलक आंगन में लेटी हुई थी। अचानक ट्रक मकान पर गिरा और मलबा में यह दोनों दब गए। पुलिस व आस-पास के लोगों ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद पलक को मृत घोषित कर दिया और घायल प्रीती को उपचार के लिए भर्ती कर लिया है। प्रीति का पति ऊदल सिंह, सुबह काम के लिए निकल गए थे इसलिए वह हादसे का शिकार होने से बच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming betpas betpas giriş ngsbahis perabet perabet giriş