पहलवानों के समर्थन में आया यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग, भारतीय कुश्ती संघ को बैन करने की दी धमकी

नई दिल्ली. यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारत में चल रहे पहलवानों के विरोध पर एक नया बयान जारी किया है। वैश्विक कुश्ती निकाय ने विरोध करने वाले भारतीय पहलवानों के प्रति किए गए व्यवहार की निंदा की है, उनकी हालिया गिरफ्तारी और हिरासत की आलोचना की है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय अधिकारियों द्वारा अब तक की गई जांच के परिणामों की कमी पर भी असंतोष व्यक्त किया। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने बृजभूषण के खिलाफ जांच पर निराशा व्यक्त की और 45 दिनों के भीतर डब्ल्यूएफआई के चुनाव नहीं होने पर भारत को सस्पेंड करने की धमकी दी है। बता दें कि पहलवानों ने हरिद्धार में गंगा नदी में मेडल को बहाने पहंचे थे। किसान नेता नरेश टिकैत ने उनको समझाकर रोका। इसके साथ ही टिकैत ने केंद्र सरकार को पांच दिन का समय दिया है।

पहलवान गंगा में मेडल बहाने हरिद्वार में हर की पौड़ी पहुंचे थे।

UWW का गहन और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय अधिकारियों से भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की गहन और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया है। कुश्ती संघ ने कहा कि वह विरोध करने वाले पहलवानों की स्थिति और सुरक्षा को समझने के लिए उनके साथ बैठक करेगा। वहीं यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने संबंधित अधिकारियों से आरोपों की गहन और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया है।

हर की पौड़ी पर पहलवान मेडल हाथ में लेकर फूट-फूटकर रोए।

ज्यादा संवेदनशील हो गया मामला
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग कई समय से भारत में हो रहे पहलवानों के प्रदर्शन पर नजर बनाए रखी है। वहीं भारतीय महासंघ (WFI) अध्यक्ष को प्रारंभिक चरण में ही अलग कर दिया गया है जिस कारण में वो वर्तमान में अध्यक्ष नहीं हैं। पिछले दिनों हुई पहलवानों की गिरफ्तारी के बाद मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है।

गंगा में बहाने के लिए मेडल्स बैग में रखतीं साक्षी मलिक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *