शादी में किया हर्ष फायर, 12 साल के बच्‍चे के सिर में लगी गोली

ग्वालियर. पिछोर के शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से एक बच्चे की जान खतरे में पड़ गई। बच्चे के सिर में गोली लगने से वह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर आरोपित मौका देखकर फरार हो गया।

घायल बच्चा छठवीं का है छात्र
मामला डबरा पिछोर थाना क्षेत्र के रावतपुरा कस्बे के अंबेडकर पार्क में रविवार रात का है। 12 वर्षीय सरल जाटव निवासी मुरैना 6वीं क्लास का छात्र है। वह नाना रमेश जाटव के साथ उनके साले मनोज जाटव की शादी में आया था। वह खाना खाकर तीन-चार लोगों के पास कुर्सी पर आकर बैठ गया। उसके बगल में उसी के गांव का पवन जाटव भी बैठा था।

बंदूक लोड करते ही चली गोली
पवन ने हर्ष फायर के उद्देश्य से बंदूक निकाली। वह बंदूक को लोड कर रहा था कि अचानक बंदूक चल गई। गोली की आवाज सुन वहां बैठे लोग बचने के लिए अपनी जगह से हट गए। तभी कुछ लोगों की नजर सरल पर गई। वह अपनी कुर्सी से गिर चुका था। लोगों ने उसे उठाया, तो देखा कि सिर से खून निकल रहा था। वह बेसुध था। यह देख आरोपी वहां से भाग गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *