जम्मू-कश्मीर में 26/11 जैसी साजिश का खुलासा, जैश ए मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर. 22 मई सोमवार से श्रीनगर में जी-20 की बैठक होनी है। इससे पहले सुरक्षा के लिहाज से सरकार और खुफिया एजेंसियां काफी सतर्क है। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), मरीन कमांडो की कई टीमें पिछले कुछ दिनों से श्रीनगर में तैनात है। सुरक्षाबलों ने सुरक्षा कारणों से जी 22 डेज वर्किंग ग्रुप सम्मेलन के कार्यक्रम में अंतिम समय में बदलाव किए हैं। सुरक्षाबलों को संदेह हैं कि आतंकवादी संगठनों ने गुलमर्ग में जी-20 के दौरान 26/11 जैसे हमले को दोहराने की साजिश रची है। इसी दौरान सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी मुस्तैदी से एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है। आज एनआईए ने जैसे मोहम्मद के आतंकियों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आतंकी का नाम मोहम्मद उबैद मलिक है। जो कुपवाड़ा का रहने वाला है। वह पाकिस्तान में बैठे जैश ए मोहम्मद में कमांडर से लगातार संपर्क में था और भारत में तबाही मचाने के लिए प्लान कर रहा था।
संदिग्ध दस्तावेज बरामद
NIA की जांच में सामने आया है कि आरोपी आतंकी पाकिस्तान में बैठे जैश कमांडर को गुप्त सूचना, विशेष रूप से सैनिकों और सुरक्षा बलों की आवाजाही के बारे में बता रहा था। यह आतंकी एक प्रकार से रेकी कर इन्फोर्मेशन जुटा कर बॉर्डर पार भेजता था। जहां से भारत में तबाही मचाने का प्लान तैयार किया जा रहा था। NIA ने आरोपी के पास से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में उसकी संलिप्तता को लेकर कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। एनआईए को खुफिया जानकारी मिली थी कि ड्रोन के जरिए बम धमाका करने के लिए सामाग्री भेजी गई है। इसके बाद से ही खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर थीं। इस मामले में एनआईए को आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।
