ग्वालियर पहुंचे सिंधिया, जीवाजी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया
ग्वालियर. रविवार सुबह 11.30 बजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया फ्लाइट के जरिए ग्वालियर पहुंचे हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट पर उनका जोशिला स्वागत किया गया है। ग्वालियर में कदम रखते ही केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस को उनके बायो चेक करने पर आड़े हाथ लिया है। सिंधिया ने कहा कि मेरा बायो चेक किया है। कांग्रेस मेरा बायो चेक करने की जगह जनता की सुनती तो यह स्थिति नहीं होती। उनके पास कुछ काम नहीं है इसलिए वह ऐसा करते हैं। आपने मेरा बायो देखा है उसमें सब कुछ सामान्य है। इसके बाद सिंधिया आगे अपने कार्यक्रमों में शामिल होने रवाना हो गए।
जीवाजी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया
ग्वालियर अंचल के ग्वालियर, शिवपुरी, अशोक नगर व गुना के तीन दिवसीय प्रवास पर आए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ है। सुबह 11.30 बजे सिंधिया ग्वालियर पहुंचे हैं। यहां एयरपोर्ट पर ही उन्होंने मीडिया से बात की है। सिंधिया का कहना है कि तीन दिन विकास के लिए समर्पित हैं। वह विकास कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। इस मौके पर एक दिन पहले ही कांग्रेस का उठाया मुद्दा कि सिंधिया फिर असंतुष्ट उन्होंने अपने ट्वीटर पर बायो से भाजपा का नाम व झंडा हटाया है। इस सवाल पर जवाब देते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि मेरा बायो देखने के बदले यदि कांग्रेस ने जनता की सुनी होती तो आज यह स्थिति नहीं होती। इसके बाद सिंधिया मुस्कराते हुए चले गए। शहर मंे सिंधिया को कई कार्यक्रम में भाग लेना है। दोपहर 1.30 बजे ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
