ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर बायो से हटा भाजपा, कांग्रेस ने कसा तंज तो सिंधिया ने दिया जबाव
ग्वालियर. कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शनिवार को दावा किया है कि मध्यप्रदेश के भाजपा नेता एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीटर बायो से ‘भाजपा’ हटा दिया है और इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने तंज कसने शुरू कर दिये है। इसके जवाब में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वयं मोर्चा संभाला और ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘‘मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पास जनता का कोई मुद्दा नहीं है। इसलिये सुबह-शाम केवल झूठ औरा प्रोपेगेंडा फैलाना है। मेरे ट्विटर बायो अच्छा अगर जनता की मन की बात पढ़ ली होती तो 15 महीनों में भ्रष्ट सरकार न जाती।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कसा तंज
ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट को री ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने लिखा है कि यह दुनिया मेरे बाबुल का घर, वो दुनिया ससुराल, जा के बाबुल से नजरें मिलाऊं कैसे, घर जाऊ कैसे? लागा चुनरी में दाग….
कांग्रेस में सिंधिया कमी खलती है-लक्ष्मणसिंह
उधर, मप्र की सियासत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई विधायक लक्ष्मण सिंह ने यह कहकर गहमागहमी तेज कर दी कि उन्हें पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की कमी खलती है। 2020 में कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए सिंधिया इस समय केन्द्रीय मंत्री है। सिंधिया के कांग्रेस छोड़ते ही मध्यप्रदेश मेंकांग्रेस सरकार अल्पमत में आकर गिर गयी थी और बाद में शिवराज सिंह ने नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी थी।
