नरेन्द्र सिंह की कुर्सी पर बैठे सिंधिया, सभी रह गए हैरान, वीडी शर्मा ने बोलना शुरू किया तो चले गए CM
ग्वालियर. संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में आयोजित “अंबेडकर महाकुंभ’ में कुर्सी की अदला-बदली ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जब स्पीच देने गए तो केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उनकी कुर्सी पर आकर बैठ गए। काफी देर तक वह यहां बैठे रहे और बातचीत करते रहे। उनकी एक तरफ CM शिवराज सिंह और दूसरी ओर BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा बैठे हुए थे। सिंधिया को कुर्सी बदलते देख वहां मौजूद अन्य मंत्री व नेता हैरान रह गए। जब स्पीच देकर नरेन्द्र सिंह तोमर लौटे और सिंधिया की तरफ देखा, लेकिन उससे पहले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना सामान उठाकर वापस अपनी सीट पर पहुंच गए। अब यह सीट की अदला-बदली काफी चर्चा में बनी हुई है।
नरेन्द्र सिंह के पहुंचते ही वापस अपनी कुर्सी पर पहुंचे सिंधिया
जैसे ही स्पीच खत्म करने के बाद नरेन्द्र सिंह तोमर अपनी सीट की तरफ बड़े तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिना देर किए उनकी सीट खाली कर दी और वापस अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। यह नजारा वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरों में भी कैद किया और बाद में इस पर चर्चा भी काफी हुई।
वीडी शर्मा ने बोलना शुरू किया तो चले गए CM
अंबेडकर महाकुंभ’ में एक दूसरा वाक्या यह हुआ कि जब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंच पर अपनी स्पीच शुरू की तो CM शिवराज सिंह मंच छोड़कर चले गए। कुछ देर के लिए तो लोगों को लगा कि CM कहां चले गए और जैसे ही वीडी शर्मा का भाषण खत्म हुआ तो अचानक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह वापस आ गए।
