महाकुम्भ कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस होटल चेकिंग

शहर में आने वाले वाहनों की यातायात पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में की सघन चेकिंग

ग्वालिय 16 अप्रैल को शहर में व्हीआईपीगणों के भ्रमण व मेला ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस, थाना बल एवं बीडीडीएस ग्वालियर की टीम द्वारा आज ग्वालियर शहर के विभिन्न स्थानों, मेला ग्राउण्ड सभा स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में विषेष चेकिंग अभियान चलाया जाकर प्रत्येक संदिग्ध वस्तु व संदिग्ध व्यक्ति की जांच की गई। एसपी ग्वालियर के निर्देष पर यातायात पुलिस व थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, लॉज, धर्मषाला व वाहनों की चेकिंग की गई। मेला ग्राउण्ड कार्यक्रम स्थल पर यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा ड्रोन के माध्यम से आसपास के क्षेत्र की सर्चिंग भी कराई गई।
ग्वालियर शहर में व्हीआईपीगणों के भ्रमण व मेला ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आज चलाये गये अभियान के दौरान बीडीडीएस टीम (बम डिस्पोजल एवं डॉग स्क्वायड) द्वारा मेला ग्राउण्ड व आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं की जांच पड़ताल की गई। बीडीडीएस की टीम द्वारा कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित व्यक्तियों के सामान की भी मेटल डिटेक्टर व पुलिस डॉग के सहयोग से चेकिंग की गई। ग्वालियर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित होटल, लॉज व धर्मषाला में रूके हुए व्यक्तियों की जांच की गई। यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर दो पहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *