संगठन में सिंधिया पर भारी नरेंद्र सिंह
ग्वालियर. शहर में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। भाजपा ने सभी गुटों को साधने का प्रयास किया है। पहले शहर में 9 मंडल हुआ करते थे जिन्हें बढ़ाकर 15 मंडल कर दिया गया है। वैसे पब्लिक फेस के रूप में चाहें सिंधिया की डिमांड ज्यादा हो, लेकिन संगठन में सिंधिया पर नरेंद्र सिंह गुट भारी पड़ रहा है।
15 मंडल अध्यक्ष के पद नरेंद्र सिंह तोमर गुट के खाते में गए हैं, जबकि सिंधिया गुट के खाते में 3 अध्यक्ष आए हैं। इसके अलावा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने पवैया-2, सांसद विवेक शेजवलकर-2, माया सिंह-1 व एक पद संगठन को दिया गया है। यह बात तो साफ है कि मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों में नरेंद्र सिंह तोमर की चली है।
