बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, 90 के आसपास विधायकों को फिर टिकट देगी
कर्नाटक. 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे लेकर उम्मीदवारों की अंतिम सूची तय करने का काम जारी है। रविवार को दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई, जिसमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श के लिए हुई इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीईसी के अन्य सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
बीजेपी 90 के आसपास विधायकों को फिर टिकट देगी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में तय किया गया कि बीजेपी तकरीबन 90 के आसपास विधायकों को फिर से टिकट देगी। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बीजेपी ज्यादातर सिटिंग विधायकों को टिकट देनेवाली है। वैसे इस बारे में आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।आपको बता दें कि कर्नाटक में फिर से सत्ता में आने का प्रयास कर रही बीजेपी ने 224 सीट में से कम से कम 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।
