खुशखबरी- मध्यप्रदेश बोर्ड के छात्रों की बल्ले-बल्ले, 10-12वी के छात्रों को मिलेंगेग बोनस नम्बर
भोपाल. मध्यप्रदेश के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिये एक खुशखबरी सामने आयी है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें 10वीं, 12वीं के लगभग 19 लाख स्टूडेंट्स को बोनस नम्बर दिये जायेंगे। दोनों कक्षाओं में प्रश्नपत्र में गलती के चलते शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।
इन विषयों में दिये गये बोनस नम्बर
10वीं के सोशल साइंस, हिन्दी और 12वीं के फिजिक्स और हिन्दी के विषय के प्रश्नपत्रों में गलती हुई थी। इसमें छात्रों को काफी परेशानी हुई थी। आपनी इस गलती के कारण से अब मप्र शिक्षा मण्डल ने इन्हीं विषयों में बोनस अंक देने का फैसला लिया है। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि आज सेस परीक्षा के मूल्यांकन का दूसरा चरण शुरू होगा। माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने प्रश्नपत्रों के मूल्यांकन के लिये दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं।
जल्दी ही आयेगा परिणाम
10वीं -12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मई के पहले सप्ताह तक आने की संभावना है। मप्र बोर्ड 10वीं की परीक्षायें 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक और मध्यप्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षायें 2 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गयी थी। परीक्षा की सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया गया था। यदि पेपर में कोई छात्र फेल हो जाता है तो वह रीचेकिंग का आवेदन कर सकता है।
