पीएम नरेन्द्र मोदी 2 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे लगातार वंदे भारत के नेटवर्क को बढ़ाने का काम कर रहा है। एक के बाद एक देश में अलग-अलग रूट्स पर वन्दे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत हो रही है। अभी एक साथ देश को 2 वन्दे भारत ट्रेनों का उपहार मिलने जा रहा है। पीएम नरेन्द्र मोंदी 2 अलग-अलग राज्यों को आज यानी 8 अप्रैल को वंदे भारत का उपहार देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 व 9 अप्रैल को तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। इसी बीच 2 नयी वंदे भारत को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार की दोपहर 11.45 बजे के लगभग सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और सिकंदराबाद -तिरूपति वंदे भारत वन्दे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे। वहीं लगभग 12.15 बजे हैदराबाद के परेड ग्राउंड में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे। जहां वह एम्स बीबी नगर, हैदराबाद की आधार शिला रखेंगे। इसी के साथ ही वह 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
इसके बाद, पीएम नरेन्द्र मोदी लगभग 3 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां वह चेन्नई एयरपोर्ट के न्यू इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को 4 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चेन्नई कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे। कार्यक्रम के बीच वह अन्य रेल परियोजनाओं का उदृघाटन और शुभारंभ भी करेंगे।
सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस
सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस आईटी सिटी, हैदराबाद को भगवान वेंकटेश्वर के निवास स्थान तिरुपति से जोड़ेगी. यह तीन महीने की छोटी अवधि के भीतर तेलंगाना से शुरू की जाने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन है. ट्रेन दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को लगभग साढ़े तीन घंटे कम कर देगी और तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगी.
चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस की जानकारी
एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक समारोह में पीएम चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. प्रधानमंत्री तांबरम और सेनगोट्टई के बीच एक्सप्रेस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. साथ ही वे तिरुथुरईपूंडी-अगस्थियामपल्ली से डेमू सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिससे कोयम्बटूर, तिरुवरूर और नागापट्टिनम जिलों के यात्रियों को लाभ होगा.
