रामनवमी के एक दिन बाद बंगाल-महाराष्ट्र में फिर हिंसा

कोलकाता. बंगाल और महाराष्ट्र में रामनवमी के एक दिन बाद शुक्रवार को फिर हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने हावड़ा और संभाजीनगर में मंदिरों पर पत्थरबाजी की। इससे पहले गुरुवार को देशभर में रामनवमी के मौके पर राज्यों में हिंसा और आगजनी की खबरें भी सामने आई थीं। गुजरात के वडोदरा, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर-जलगांव, पश्चिम बंगाल के हावड़ा-इस्लामपुर और लखनऊ में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं।

अब तक तीन राज्यों में हिंसा के केस में 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें गुजरात में 24, महाराष्ट्र में 20 और बंगाल में 36 लोग शामिल हैं। पुलिस इन इलाकों में लगातार गश्त कर रही है। अभी हालात सामान्य हैं। बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी हिंसा की जांच NIA से करवाने और इलाकों में CRPF की तैनाती को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *