ठेकों की नीलामी:लाइसेंस फीस बढ़ने से ई-टेंडर में 10% से 15% कम दर पर, गईं शराब दुकानें
भोपाल. लाइसेंस रिन्यू और लॉटरी के बाद हुए टेंडर में कई शराब दुकानें औसतन 10% से 15% कम दर पर गई हैं। विभाग का अनुमान है कि इससे वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभाग को 800 से 1000 करोड़ रु. कम मिलेंगे। हालांकि अभी तक 11000 करोड़ की दुकानें उठ चुकी हैं। नीलामी के सिर्फ दो दिन बचे हैं और 83 समूहों के टेंडर होना बाकी है। इससे भी अच्छा राजस्व मिलने की उम्मीद कम है।
एक अप्रैल से नई शराब नीति के तहत दुकानों का संचालन होगा। अभी स्थिति पिछले साल जैसी ही बन रही है। एक्साइज डिपार्टमेंट के मनमुताबिक रिजर्व प्राइस पर शराब दुकान के ठेके नहीं दिए जा सके हैं। एक्साइज क्षेत्र के एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बचे हुए दो राउंड में ई -टेंडर के लिए न्यूनतम ऑफर रिजर्व प्राइस से 30 से 35% तक कम आ सकते हैं। विभाग कोशिश कर रहा है कि यह स्थिति न बने। जानकारी के अनुसार भोपाल में ही रेवन्यू शॉर्टफॉल 150 से 250 करोड़ हो सकता है। शहर में 87 दुकानों का कुल टारगेट 971 करोड़ है।
