नैक की तैयारियां पूर्ण, अंतिम दिन झोंकी ताकत
ग्वालियर। जीवाजी विश्व विधालय में 8 साल वाद नैक कमेटी आ रही है। कमेटी 26 मार्च को आ जायेगी और 27मार्च से निरीक्षण करेगी। आज कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी, रेक्टर प्रो. डी एन गोस्वामी, कुलसचिव डॉ. आरके बघेल ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। आज जीवाजी विवि के कार्यपरिषद सदस्यों ने समस्त विभागो में जाकर शिक्षक व कर्मचारियों, अधिकारियों, कुलपति, रेक्टर, कुलसचिव को फूल भेंट कर हौसला अफजाई की। उधर चीफ वार्डन प्रो. के एस ठाकुर ने हॉस्टलो का निरीक्षण किया।
आज कुलपति ने ई रिक्शा से विवि का निरीक्षण किया। कुलपति, रेक्टर, कुलसचिव व कर्मचारियों को कार्यपरिषद सदस्य डॉ. शिवेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. विवेक सिंह भदौरिया, डॉ. संगीता कटारे, प्रदीप शर्मा ने गुलाब का फूल देकर हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर प्रो. आईके पात्रो,प्रो. विवेक बापट, डॉ. सुशील मंडेरिया, प्रो. एमके गुप्ता, प्रो. जेएन गौतम, यंत्री विश्वरंजन गुप्ता, अरविन्द भदौरिया सहित कई लोग उपस्थित थे।

