बिरलानगर अस्पताल के उन्नयन के लिये 15 करोड़ रूपए से अधिक धनराशि मंजूर

100 बैड का होगा अब बिरलानगर अस्पताल, अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरण भी आयेंगे
ग्वालियर उपनगर ग्वालियर एवं हजीरा क्षेत्र के निवासियों के लिये बड़ी खुशखबरी है। ऊर्जा मंत्री की पहल पर बिरलानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये प्रदेश सरकार द्वारा 15 करोड़ रूपए से अधिक धनराशि मंजूर की गई है। साथ ही बिरलानगर अस्पताल की क्षमता भी सरकार ने 40 बैड से बढ़ाकर 100 बैड कर दी है।
बिरलानगर अस्पताल के लिये मंजूर हुई लगभग 15 करोड़ रूपए की राशि में से करीबन 7 करोड़ 94 लाख रूपए की लागत से अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरण एवं 8 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से फर्नीचर की व्यवस्था की जायेगी। भवन निर्माण पर कुल 7 करोड़ रूपए खर्च होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *