आईटी के छापे में मिले दस्तावेजों में मंत्री का नाम आया, दोपहर में खुलेंगे लॉकर
ग्वालियर. चेतकपुरी स्थित आर्चिड टॉवर में चल रही इनकम टैक्स के छापे की कार्यवाही आईटी को एक मंत्री ने नाम बीफ्रकेस भरकर संपत्तियों के दस्तावेज हाथ लगे हैं। मंगलवार की दोपहर में आईटी टीम लॉकर खोलने की कार्यवाही को अंजाम देगी।
ऐसा भी बताया जा रहा है कि बिल्डर के घर से मिले दस्तावेजों को आईटी टीम ने अपने कब्जे में ले लिये हैं और टीम पूरी रिपोर्ट के साथ दिल्ली वित्त मंत्रालय को सौंपेंगे। इसके बाद यह तय किया जायेगा। इन दस्तावेजों को खुलासा करना है या नहीं। आपको बता दें कि वर्ष 2024 में लोकसभा के चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार फूंक -फूंक कर कदम उठा रही है। पारस जैन का परिवार भारतीय जनता पार्टी एवं आरएसएस से जुड़ा हुआ है। आईटी टीम ने ग्वालियर के सबसे महंगे कैटरर्स बंटी कैटरर्स के ठिकानों पर छापा मारने की कार्यवाही जुटी हुई है।

