उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी जफर अहमद के मकान को मिट्टी में मिलाने का काम शुरू

प्रयागराज. उमेश पाल हत्याकांड के हत्यारे जफर अहमद उर्फ गुड्डू मुस्लिम के लगभग 3 करोड़ रूपये कीमत का घर का अवैध निर्माण हटाने के लिये 2 बुलडोजर जुटे हुए हैं। गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल की हत्या शामिल थे। यह शख्स बम बनाने और फेंकने में एक्सपर्ट है। ऐसा बताया जा रहा है कि यहां पर खूंखार बदमाश अतीक अहमद की पत्नी यहां पर आई थी। अवैध निर्माण हटाने के मामले में पुलिस अभी कुछ बोलने से बच रही है। यहां पर बता दें कि अतीक अहमद की सरिता अहमद को शरण देने का मामला है। अब जो भी इन हत्यारों को शरण देगा उनके मकान को ढहा दिया जायेगा, अब शरणदाता भी नहीं बचेंगे।
प्रयागराज के उमेशपाल हत्याकांड के आरोपियों पर योगी सरकार के सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। हत्यांड के मुख्य आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली गयी है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम आज बुलडोर लेकर मौके पर पहुंच गयी है और अवैघ निर्माण को जमींदोज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। एक ओर बुलडोजर की कार्यवाही हो रही तो दूसरी ओर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उमेश पाल हत्याकांड को लेकर पुलिस की टीम ने लखनऊ के महानगर इलाके में स्थित यूनीवर्सल अपार्टमेंट में पूर्व सांसद अतीक अहमद के फ्लैट पर छापा मारा। अतीक अहमद के फ्लैट 202 पर ताला लगा रहा था।
वहीं, प्रयागराज में घटना के बाद शूटरों के इसी अपार्टमेंट में रूकने की बात सामने आयी थी। पुलिस ने इस बीच पार्किंग में खड़ी अतीक अहमद की लैण्ड क्रूजर और मर्सिडीज गाडि़यों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या का मुख्य आरोपी असद अहमद है जिसे एसटीएफ तलाश रही है। पुलिस असद के परिचितों और मददगारों की कुण्डली तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *