MP के पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेगा सातवां वेतनमान

भोपाल.बजट से पहले राज्य की सरकार ने पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने घोषणा कि है कि सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को जल्द सातवां वेतनमान मिलेगा। 3 मार्च को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक बुलाई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों के सातवें वेतनमान को लेकर चर्चा होगी। बता दें कि आज ही विधानसभा में पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों के सातवें वेतनमान का मुद्दा उठाया गया है। जिसके बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने ट्वीट कर दी जानकारी।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर  मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने जानकारी देते हुए लिखा, 3 मार्च को होगी विभाग की बैठक ,पंचायत सचिवों और ग्राम रोज़गार सहायकों को जल्द मिलेगा 7 वां वेतनमान।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *