NHM पर्चा लीक कांड में पकड़ा गया प्रेम खेमी, एजेंट को छात्रों की लिस्ट देकर इंदौर भेजा था

ग्वालियर. NHM संविदा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा पर्चा लीक कांड में मंगलवार को ग्वालियर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के जयपुर से मास्टर माइंड पुष्कर पांडे के राइट हैंड प्रेम प्रकाश उर्फ प्रेमी खेती को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी खेती ने एक एजेंट को छात्रों की सूची देकर इंदौर भेजा था। वहां भी ग्वालियर की तरह हाइवे पर किसी होटल में छात्रों से डील कर उनको पेपर सॉल्व कराना था, लेकिन वो एजेंट आखिरी मौके पर फेल हो गया। उसी से पुलिस को इनपुट मिला था और पुलिस ने यह NHM पर्चा लीक कांड का खुलासा किया था। अब प्रेमी खेती से पुलिस को इस मामले में कई बड़े खुलासे की उम्मीद है। फिलहाल पर्चा लीक कांड के आरोपी से अफसर पूछताछ कर रहे हैं।

प्रेम खेती की पहले ही दिन से पुलिस कर रही थी तलाश
क्राइम ब्रांच पर्चा लीक कांड में इंटरस्टेट गैंग के 8 सदस्यों को पहले ही दिन गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन मास्टर माइंड पुष्कर पांडे निवासी प्रयागराज यूपी हाल निवास मुम्बई हाथ से फिसल गया था। पहले ही दिन पूछताछ के बाद मास्टर माइंड के खास सलाहकार प्रेम प्रकाश उर्फ प्रेम कुमार उर्फ प्रेमी खेती और राजीव राजन उर्फ आरएन का नाम सामने आया था। तभी से पुष्कर, राजीव व प्रेम खेती की तलाश में क्राइम ब्रांच की 5 अलग-अलग टीमें लगी हैं। करीब 20 दिन बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच को सफलता मिली है। जयपुर राजस्थान से क्राइम ब्रांच प्रेम प्रकाश उर्फ प्रेमी खेती को गिरफ्तार कर ले आई है। अब इस मामले में उससे कई खुलासे हो सकेंगे।

छात्रों की लिस्ट लेकर शिवराम को भेजा था इंदौर
प्रेमी खेती के बारे में बता दें कि यह पुष्कर का राइट हैंड है। जैसे ग्वालियर में पुष्कर का खास धनंजय पांडे ने पूरा रैकेट संभाला था वैसे ही इंदौर में प्रेम खेती को पूरा मामला संभालना था। उसने ग्वालियर के शिवराम को छात्रों की सूची देकर इंदौर भेजा था। शिवराम को वहां पहुंचकर ग्वालियर की तरह इन छात्रों से संपर्क कर उनको पेपर सॉल्व कराना था, लेकिन आखिरी समय में शिवराज फेल हो गया। वह गया ही नहीं था, शिवराम से पहले ही पुलिस पूछताछ कर चुकी है।

MEL कंपनी से पूछताछ करने टीम मुम्बई पहुंची
ग्वालियर में एनएचएम भर्ती परीक्षा पेपर आउटकांड में पुलिस ने पेपर कराने वाली कंपनी SAMS व MEL के इंजीनियरों SAMS कंपनी के इंजीनियरों ने पुलिस को बताया कि कंपनी ने पेपर को एक्सल फार्म में दिया था। इसके बाद MEL कंपनी दिल्ली के इंजीनियरों ने बताया कि उन्होंने पेपर को कोई पढ़ न सके ऐसे अलग फॉर्मेट में बनाकर मुंबई डाटा सेंटर को भेजा था। पेपर जिस जंबो फॉर्मेट में लीक होकर पुलिस व परीक्षार्थियों तक पहुंचा वह मुंबई से ही लीक होना संभव है। मुंबई में भर्ती पेपर का काम भावेश जैन की टीम देख रही थी। भावेश जैन मुम्बई में परीक्षा सेल के चीफ हैं। भावेश से पूछताछ करने के लिए टीम मुम्बई पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *