बैकफुट पर शिवराज, सीएम शिवराज नागपुर आये और मोहन भागवत से मिले, वजह क्या? शिवराज मुंह लटका संघ कार्यालय से बाहर निकले

नागपुर. बुधवार की दोपहर जैसे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संघ कार्यालय पहुंचकर संघ प्रमुख मोहनभागवत से मिलने और 45 मिनट तक हुई चर्चा के बाद से शिवराज सिंह का चेहरा लटका हुआ था उन्होंने मीडिया से भी बात नहीं लेकिन वह हमेशा संघ प्रमुख से मिलने के बाद मीडिया चर्चा करते थे। उनके इस व्यवहार राजनीतिक पंडित और राजनीतिक गलियारों चर्चा का बाजार गर्म है। शिवराज सिंह का लटका हुआ चेहरा बहुत देखने के बाद मिला है। मुंह लटकाये और मीडिया से बात किये बिना सीधे जबलपुर के लिये निकल गये। उनके इस व्यवहार से लोग तरह -तरह के कायास लगा रहे हैं।

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराजसिंह चौहान 15 फरवरी बुधवार की दोपहर 10.45 बजे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय गये। आरएसएस मुख्यालय में उनकी सरसंघ चालक मोहन भागवत से 45 मिनट तक बंद दरवाजे के अन्दर चर्चा हुई
। इस मुलाकात के बाद जब शिवराज बाहर आये तो उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। दोनों की बच क्या बात हुई। इसको लेकर चर्चाये गर्म हो गयी। आखिर क्या बात है कि बिना किसी शोर-शराबे के चुपचाप वह मोहन भागत से मिले। 45 मिनट तक अकेले में बातचीत की और जिस तरह से चुपचाप आये और उसी तरह से चुपचाप चले गये।
दौड लगाकर भागे शिवराज
इस एक घंटे के नागपुर दौरे के बाद शिवराज सिंह चौहान दौड़ते भागते हुए जबलपुर चले गये। उनका मीडिया से बात नहीं करना और चेहरे पर गंभीरता यह साफ दर्शाता है किसी न किसी बात से परेशान है। जिसका हल संघ मुख्यालय से ही निकल सकता है।
उमा को समझाये…. क्या यही शिवराज ने श्री भागवत से कहा?
एमपी के राज्य सरकार का शराब को लेकर जो स्टैंड है, उसे लेकर भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उभा भारती नाराज है। वह इस मामले पर आन्दोलन करने का मन बना चुकी है। एक बार फिर उमा भारतीय का सक्रिय होना शिवराज को असहज कर रहा है। अपनी ही पार्टी में विरोध उन्हें टेंशन दे रहा है। शिवराज सिंह और उमा भारती के बीच पुराने टशन को नरम करने में संघ अहम भूमिका निभा सकता है। ऐसे में हो सकता है कि शिवराज सिंह चौहान ने सरसंघचालक से यहीं आग्रह किया हो।
बैकफुट पर शिवराज
मध्यप्रदेश में विधानसभा का चुनाव आ रहा है। ऐन वक्त पर उमा भारती का आक्रमक होना शिवराज सरकार को बैकफुट पर ला सकता है। राज्य सरकार नहीं चाहती कि जनता के बीच शिवराज अपने ऊपर सवाल लेकर जनता के बीच जाये। अभी-अभी शिवराज सिंह के नेतृत्व में एमपी इन्वेस्टर्स समिट हुआ है। शिवराज सवाल की बजाये समाधान लेकर जनता के पास जाना चाह रहे है। वह जनता के सामने डवलपमेंट के एजेंडे को लेकर जाना चाह रहे हैं।
