नैक की टीम से पहले कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने जीवाजी विश्वविद्यालय के परिसर का किया निरीक्षण
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी एवं रेक्टर प्रो डी एन गोस्वामी ने आज़ नैक तैयारियों को लेकर स्पोर्ट्स विभाग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख प्रो विवेक बापट, डॉ केशव सिंह व योगा के हैड प्रो एस के गुप्ता ने कुलपति व रेक्टर को अपनी तैयारियों से अवगत कराया।
कुलपति ने प्रजनटेशन बहुत अच्छा करने के गुर बताये और जानकारी व फायलिंग का डिस्प्ले करने के निर्देश दिए। कुलपति व रेक्टर ने यंत्री विभाग के अमले के साथ जिमनेजीयम के गेट पुतवाने व साफ सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद क्रिकेट ग्राउंड के पवेलियन को पुतवाने व साफ सफाई के निर्देश दिए। कुलपति ने हॉकी, टेनिस, वास्केट वाल, रनिंग आदि मैदानो का निरीक्षण किया और पानी व साफ सफाई के निर्देश दिए।
कुलपति ने मुख्य गेट पर गूगल मैप लगाने व ईस्ट कैम्पस के मुख्य द्वार पर गूगल मैप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गूगल मैप से छात्रों व बाहर से आने वाले के लिये को लाभ होगा। कुलपति ने छात्रों की सुविधा के लिए केंटीन शुरू कराई और कहा की गुडवत्ता युक्त खाद्य सामग्री छात्रों को दें। कुलपति ने यंत्री विभाग के विश्वरंजन गुप्ता, अरविन्द भदौरिया व राजेश नायक को सभी तैयारियों को फाइनल टच देने की हिदायत दी और कहा कि यंत्री विभाग अपने अमले को अलर्ट मोड मैं रखे। निरीक्षण के दौरान रेक्टर डॉ डीएन गोस्वामी, डॉ विवेक बापट, प्रो एसके गुप्ता, डॉ केशव सिंह, पीआरओ डॉ विमलेन्द्र सिंह राठौर, विश्वरंजन गुप्ता, अरविन्द भदौरिया, राजेश नायक सहित अन्य विभाग के लोग उपस्थित थे।
