दिल्ली से जयपुर तक सफर महज 3.5 घंटे में होगा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 1,386 किमी की लंबाई के साथ देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा. (फोटो- आजतक)

नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेस-वे अभी 246 किमी दिल्ली-दौसा -लालसोट तक बनकर तैयार हो गया है। जिसे 12 हजार 150 किमी करोड़ रूपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। रविवार को दिल्ली से जयपुर की यात्रा महज साढ़े तीन घंटे पूरी हो सकेगी। पहले 5 घंटे का समय लगता था।

Madhya Pradesh के इन जिलों से गुजरेगा देश का सबसे लंबा Delhi-Mumbai  Expressway | The country's longest Delhi-Mumbai Expressway will pass  through these districts of Madhya Pradesh

Madhya Pradesh Delhi Mumbai Expressway News: 1380 किलों मीटर में बनने वाले देश का सबसे लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के तीन जिले रतलाम (Ratlam), मंदसौर (Mandsaur) और झाबुआ (Jhabua) से होकर गुजर रहा है। आठ लेन वाला यह एक्सप्रेस-वे जब बनकर तैयार हो जाएगा तो इन दोनों मेट्रो शहरों का सफर महज 12-12.5 घंटे पूरा हो सकेगा। दिल्ली से लेकर मुंबई तक पहले फेज में 8 लेन हाईवे का निर्माण जारी है। भविष्य में ट्रैफिक बढ़ने पर दूसरे फेज में इसे 12 लेन में बदला जाएगा।

जयपुर
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बताया है कि इस एक्सप्रेस वे के निर्माण से पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी दौसा (PM Modi) राजस्थान से 18,100 करोड रूपये से अधिक के रोड़ डवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे और इसके साथ ही एक्सप्रेस वे की अन्य 3 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा।

जयपुर
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे अभी तक 246 किमी तक बन गया है। यानी दिल्ली -दौसा-लालसोट फैज बनकर तैयार है। इसे विकसित करने में लगभग 12,150 करोड़ रूपये से अधिक की लागत आयी है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे ने राजस्थान तक की दूरी तय कर ली है। इस वर्ष के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उसके बाद 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे। उससे पहले यहां एक्सप्रेस वे की सौगात को भाजपा के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में देखा जा रहा है। इसमें 8 लेन होंगे और यह भारत का सबसे लम्बा एक्सप्रेस वे होगा।

जयपुर
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की कुल 1,386 किमी लम्बाई है और 98,000 करोड़ रूपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। इतनी लम्बी दूरी का देश में यह पहला एक्सप्रेस वे होगा। इससे दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा की दूरी 12 प्रतिशत कम हो जायेगी। यानी पहले 1,424 किमी की यात्रा करना पड़ता था। इस एक्सप्रेस वे के तैयार होने से दिल्ली से मुंबई की दूरी 1,242 किमी हो जायेगी। ऐसे में यात्रा का समय भी 50 प्रतिशत घट जायेगी। पहले 24 घंटे का समय लगता था और अब 12 घंटे हो जायेगा।

जयपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *