शहडोल में पेड़ से टकराई बस, 15 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर

शहडोल. शुक्रवार दोपहर यात्री बस पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। इन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दादू एंड संस की बस (MP19-P-0415) दोपहर डेढ़ बजे जिले के ब्यौहारी से जयसिंहनगर आ रही थी। तेज रफ्तार बस रास्ते में टेटका मोड़ पर अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। बस में सवार 15 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। इन घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर ले जाया गया। यहां से 10 लोगों को रेफर कर दिया गया है।

गुना में कार ट्रक में घुसी, दो की मौत
गुना में हाईस्पीड कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार के पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे जिले के विजयपुर इलाके की है। दिल्ली पासिंग कार गुना से ब्यावरा तरफ जा रही थी। थाना प्रभारी जुबेर खान ने बताया कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों के शव कार में आगे बुरी तरह फंसे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *